![]() |
| कार्यक्रम मे प्रमुख अतिथीगण व मार्गदर्शक डॉ. मोहन सावंत, डॉ. अमोल महाजन, डॉ. तुषार घाटगे,डॉ.प्रतिभा जावळे डॉ. नितीश सावंत, डॉ. खंडेराव खळदकर एवं प्रा. अंजना चावरे जी |
जयसिंगपूर कॉलेज में हिंदी दिवस समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न
*प्रा. आरती क्षीरसागर : विशेष प्रतिनिधी*
जयसिंगपूर : अनेकांत एज्युकेशन सोसायटी के जयसिंगपूर कॉलेज, जयसिंगपूर के हिंदी विभाग की ओर से आज हिंदी दिवस समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, सम्मान एवं जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस समारोह में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुरत मांजरे जी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं व्याख्याता मा. डॉ. मोहन सावंत, हिंदी विभाग प्रमुख, मा. श्री अण्णासाहेब डांगे महाविद्यालय, हातकणंगले, कोल्हापुर ने हिंदी भाषा के महत्व पर मार्गदर्शन करते हुए हिंदी केवल भाषा नहीं, हमारी पहचान और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है! तो पुरे भारतवर्ष मे हिंदी भाषा का महत्व बढता जा रहा है!
कार्यक्रम में डॉ. नितीश सावंत की प्रमुख उपस्थिति रही। साथ ही IQAC समन्वयक डॉ. तुषार घाटगे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन हिंदी विभाग प्रमुख डॉ. प्रतिभा जावळे ने किया।
इस अवसर पर हिंदी भाषा के महत्व, उसके व्यापक स्वरूप तथा दैनिक जीवन में हिंदी के प्रयोग पर विचार व्यक्त किए गए। विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति रुचि और जागरूकता निर्माण करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में हिंदी भाषा के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उपस्थित सभी ने हिंदी को अपने व्यवहार और अभिव्यक्ति का प्रभावी माध्यम बनाने का संकल्प लिया। हिंदी विभाग की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।


कोणत्याही टिप्पण्या नाहीत:
टिप्पणी पोस्ट करा